सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के तीसरे क्वार्टरफाइनल में बड़ौदा ने हरियाणा को हराकर शाही अंदाज में सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। बड़ौदा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और बड़ौदा के गेंदबाजों ने अपने कप्तान केदार देवधर के फैसले को बिल्कुल सही साबित करते हुए हरियाणा को इस अहम मुकाबले में सिर्फ 148 रनों पर रोक दिया।

Advertisement

इसके बाद बड़ौदा ने कप्तान केदार (43) और नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे विष्णु सोलंकी (71) की आतिशी पारी की बदौलत आसानी से हरियाणा को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। हालांकि, इस मैच ने रोमांच की सारी हदें तब पार कर दी जब आखिरी गेंद पर बड़ौदा को पांच रनों की जरूरत थी। और शानदार बल्लेबाजी कर रहे सोलंकी ने माही के अंदाज में हेलीकॉप्टर शॉट लगाया और गेंद बाउंड्री के पार चली गई। इस छक्के के साथ ही विष्णु मैच के हीरो बन गए और अपनी टीम को भी जीत दिला दी।  

Advertisement

अगर इस मैच को इस सीजन का सबसे रोमांचक मैच कहा जाए तो गलत नहीं होगा। हरियाणा द्वारा बनाया गया 149 रन का स्कोर ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन थोड़ी धीमी पिच पर, इस तरह का लक्ष्य मुश्किल बन गया था। जिस समय बड़ौदा के लिए सोलंकी और देवधर बल्लेबाजी कर रहे थे मैच पर बड़ौदा का नियंत्रण था, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही हरियाणा ने मैच में वापसी कर ली। 

बड़ौदा की टीम ने सिर्फ दो ही विकेट गंवाए थे लेकिन इसके बावजूद उनको अंतिम ओवर में 18 रन चाहिए थे। आगर आखिरी चार गेंदों की बात करें तो मैच हाथ से निकलते हुए नजर आ रहा ता क्योंकि 4 गेंदों में 16 रनों की जरूरत थी और टी-20 क्रिकेट में अक्सर ये रन नहीं बनते हैं। इस परिस्थिति को देखकर कोई भी क्रिकेट फैन हरियाणा की जीत देख रहा होगा लेकिन क्रीज पर मौजूद सोलंकी ने हार नहीं मानी थी। 

 

आखिरी ओवर में सोलंकी को भाग्य का साथ मिला लेकिन आखिरी गेंद पर पांच रन की जरूरत थी और उनके आखिरी हेलीकॉप्टर श़ॉट में कोई भाग्य शामिल नहीं था। वो जानते थे कि गेंदबाज कहां पर बॉलिंग करेगा और वो उसके लिए पूरी तरह से तैयार थे। उनका आखिरी शॉट देखकर आपको महेंद्र सिंह धोनी की याद आना लाज़मी था।

अगर हरियाणा की बल्लेबाजी की बात करें तो हिमांशु राणा ने 49 और शिवम चौहान 35 को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया और टीम सिर्फ 148 रनों पर ही सीमित रह गई। बड़ौदा के लिए कार्तिक काकड़े ने 2 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट लिए।

Advertisement

वहीं, लक्ष्य का पीथा करने उतरी बड़ौदा ने अपना पहला विकेट जल्दी गंवा दिया था लेकिन दूसरे विकेट के लिए हुई 67 रनों की साझेदारी ने बड़ौदा की जीत सुनिश्चित कर दी थी। मगर यहां से एक बार फिर युजवेंद्र चहल ने अपनी टीम की वापसी करवाने की कोशिश की लेकिन कहीं न कहीं वो अकेले पड़ गए और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार