डरबन, 14 फरवरी (CRICKETNMORE)| विश्वा फर्नाडो (62/4) और कसुन रजीथा (68/3) की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को मेजबान साउथ अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 235 रन पर समेट दिया। श्रीलंका ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। श्रीलंका अभी साउथ अफ्रीका के स्कोर से 186 रन पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं। 

Advertisement

स्टंप्स के समय कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 28 और अपना पदार्पण मैच खेल रहे ओशाडा फर्नाडो 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। टेस्ट क्रिकेट में करुणारत्ने के 4000 रन पूरे हो गए हैं और वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले श्रीलंका के 11वें बल्लेबाज बन गए हैं। 

Advertisement

खराब रोशनी के कारण खेल को 15 मिनट पहले ही रोक देना पड़ा। 

साउथ अफ्रीका की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को एक विकेट मिला है। उन्होंने लाहिरु थिरीमाने (0) को आउट किया। स्टेन ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में कपिल देव के रिकॉर्ड 434 विकेटों की बराबरी कर ली है। 

इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने यहां किंग्समीड मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 के स्कोर पर ही अपने छह विकेट गंवा दिए। लेकिन क्विंटन डीकॉक ने 80 रन की पारी खेलकर टीम को कुछ सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 

डीकॉक ने 94 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा टेम्बा बवूमा ने 47, कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने 35, केशव महाराज ने 29 और डेल स्टेन ने 15 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए फर्नांडो और रजीथा के अलावा सुरंगा लकमल और लसिथ एम्बुलडेनिया ने एक-एक विकेट हासिल किए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार