आईपीएल से सुर्खियों में आए दिनेश कार्तिक एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं। इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के साथ भारतीय टी20 टीम में वापसी के बाद से, दिनेश कार्तिक ने 13 बार बल्लेबाज़ी की लेकिन इनमें से सिर्फ वो तीन बार ही टीम इंडिया के लिए मैच फिनिश कर पाए हैं। ऐसे में अब कई दिग्गज और क्रिकेट पंडित उनकी टीम में जगह को लेकर सवाल उठाने लगे हैं।

Advertisement

पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत पहले ही दिनेश कार्तिक को लेकर कह चुके हैं कि वो उन्हें फिनिशर नहीं मानते हैं। हालांकि, अब श्रीकांत के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर विवेक राजदान ने भी कार्तिक की टीम में जगह को लेकर सवाल उठाए हैं। राजदान का मानना है कि कार्तिक के लिए एक जगह को 'ब्लॉक' करना 'सही नहीं लगता। ऐसा नहीं है कि सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या या दीपक हुडा ये काम नहीं कर सकते।

Advertisement

फैनकोड पर बातचीत के दौरान विवेक राजदान ने कहा, "दिनेश कार्तिक को केवल एक फिनिशर के रूप में चुनना मुझे बिल्कुल सही नहीं लगता है। आप दिनेश कार्तिक के लिए एक स्थान को ब्लॉक कर रहे हैं। आप मुझे बताएं कि सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या में से कौन उस काम (फिनिशर) को नहीं कर सकता है?" 

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा,  "एक खिलाड़ी के रूप में, जब आप उच्च स्तर पर खेल रहे होते हैं और जब लोग आपसे कुछ चीजों की अपेक्षा करते हैं। तो आपको ये सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि किसी भी दिन, मैच की स्थिति क्या है, मैच की स्थिति को पढ़ना और उस दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए। फिनिशर की भूमिका ऐसी है कि लगातार बने रहना मुश्किल है। हर बार जब आप अंदर आते हैं, तो आपको एक प्रभाव बनाने में सक्षम होना चाहिए जो टीम की मदद करे। ये दोनों तरह से काम करता है, गेंदबाज चतुर होते हैं और वो आपको हवा में मारने के लिए मजबूर करते हैं। इससे ये काम और अधिक कठिन हो जाता है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार