22 अगस्त। वेस्टइंडीज के महान पूर्व दिग्गज विवियन रिचर्ड्स का भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंटरव्यू लिया है। बीसीसीआई टीवी पर कोहली ने वर्ल्ड क्रिकेट के महान दिग्गज रहे रिचर्ड्स का इंटरव्यू लिया और काफी दिलचस्प सवाल भी पूछे।

Advertisement

खासकर कोहली ने विवियन रिचर्ड्स से उनके हेलमेट ना पहनने को लेकर सवाल किए। इसके जबाव में रिचर्ड्स ने जो बात कही वो काफी दिलचस्प रही।

Advertisement

रिचर्ड्स ने कोहली के इस सवाल का जबाव दिया और कहा कि " मुझे लगता था कि मैं इसके बिना भी खेल सकता हूं। 

वैसे, मैंने हेलमेट पहनने की कोशिश की, लेकिन मुझे यह कभी भी सहज नहीं लगा. इसलिए मैंने इसके बिना ही खेलना उचित समझा।

जब मैं मैरून कैप पहनकर खेलता था, तो मुझे गर्व की अनुभूति होती थी। ’ रिचर्ड्स ने आगे कहा, ‘मुझे हमेशा लगता था कि मैं वो खेल खेल रहा हूं, जिसे मैं जानता-समझता हू। ऐसे में मुझे अगर चोट भी लग जाए तो इसमें भगवाल की मर्ची होगी। 

विवियन रिचर्ड्स  ने आगे ये भी कहा कि शायद यह बात अभिमानी लगे लेकिन मैं एक आदमी हूं और ऐसी चुनौतियों के लिए ही बना हूं। उस दौरान ऐसी सोच भी मेरे जहन में थी। यही कारण रहा कि मैं बल्लेबाजी के दौरान हेलमेट पहन कर बल्लेबाजी करने में असहज महसूस करता था।

Advertisement

यहां देखिए पूरा इंटरव्यू

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार