Washington Freedom vs San Francisco Unicorns, Dream 11 Team

Advertisement

मेजर लीग क्रिकेट 2023 का 11वां मुकाबला वाशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बीच शनिवार (23 जुलाई) को खेला जाएगा। वाशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स, इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में से दो मुकाबले जीते हैं। पॉइंट्स टेबल पर वाशिंगटन की टीम तीसरे पायदान पर है, वहीं यूनिकॉर्न्स की टीम चौथे स्थान पर है।

Advertisement

इस मुकाबले में आप शादाब खान पर दांव खेल सकते हैं। इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अब तक तीन मैचों में 37 की औसत से कुल 111 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 3 विकेट भी झटके हैं। शादाब के पास 256 टी20 मुकाबलों का अनुभव है, वह फटाफट फॉर्मेट में 2556 रन और 248 विकेट झटक चुके हैं। उपकप्तान के तौर पर आप मैथ्यू वेड या मैट शॉर्ट को चुन सकते हैं।

WAF vs SFU: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - 23 जुलाई, 2023
समय - 02:30 AM IST
वेन्यू - चर्च स्ट्रीट पार्क

WAF vs SFU: Pitch Report

Advertisement

वाशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बीच यह मुकाबला चर्च स्ट्रीट पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर पिछला मुकाबला टेक्सास सुपर किंग्स और सिएटल ऑर्कास के बीच खेला गया था जिसमें सुपर किंग्स ने विपक्षी टीम के सामने महज 127 रन का लक्ष्य रखा था। इस टारगेट को सिएटल ऑर्कास ने महज 16 ओवर में हासिल करके जीत प्राप्त की थी।

इस मुकाबले में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना चाहेगी। वहीं पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम कम से कम 170 रन स्कोरबोर्ड पर टांगना चाहेगी।

WAF vs SFU: Where to Watch?

Advertisement

मेजर लीग क्रिकेट के मुकाबले भारत में स्पोर्ट्स 18 पर प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट फैंस मैच को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

WAF vs SFU, Dream 11 Team

विकेटकीपर - मैथ्यू वेड (उपकप्तान), फिन एलन, एंड्रीस गूस
बल्लेबाज - मोइसेस हेंरीक्वेस, कोरी एंडरसन, ग्लेन फिलिप्स
ऑलराउंडर - मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, शादाब खान (कप्तान), मार्को जानसेन
गेंदबाज - एनरिक नॉर्खिया

Advertisement

बैकअप - अकिल हुसैन, लियाम प्लंकेट

Washington Freedom Probable Playing XI

मैट शॉर्ट, एंड्रीस गूस (विकेटकीपर), मुख्तार अहमद, ग्लेन फिलिप्स, मोइसेस हेंरीक्वेस (कप्तान), ओबस पिएनार, मार्को जानसेन, अकील हुसैन, डेन पीड्ट, एनरिक नॉर्खिया, सौरभ नेत्रावलकर

Advertisement

San Francisco Unicorns Probable Playing XI

मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), फिन एलन, मार्कस स्टोइनिस, शादाब खान, कोरी एंडरसन, एरोन फिंच (कप्तान), तजिंदर सिंह, चैतन्य बिश्नोई, लियम प्लंकेट, हारिस रऊफ, कार्मी ले रॉक्स

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

Advertisement

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार