Wanindu Hasaranga Record: श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने बीते मंगलवार, 23 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में पाकिस्तान के दो विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ अब वो टी20 एशिया कप के इतिहास के नंबर-1 बॉलर बन गए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, इस मुकाबले में वानिन्दु हसरंगा ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने सैम अयूब (2 रन) और सलमान अली आगा (5 रन) का विकेट झटका जिसके साथ ही अब वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में अपने 16 विकेट पूरे करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं।

Advertisement

वानिन्दु हसरंगा ने 11 मैचों में 16 विकेट चटकाते हुए ये कारनामा किया है। जान लें कि इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में उन्होंने अफगानिस्तान के राशिद खान, भारत के हार्दिक पांड्या और पाकिस्तान के हारिस रऊफ जैसे दिग्गजों को पछाड़ा है जिनके नाम टी20 एशिया कप में 14-14 विकेट दर्ज हैं।

टी20 एशिया कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़

वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका) - 11 मैचों में 16 विकेट

Advertisement

राशिद खान (अफगानिस्तान) - 11 मैचों में 14 विकेट

हार्दिक पांड्या (भारत) - 12 मैचों में 14 विकेट

हारिस रऊफ (पाकिस्तान) - 09 मैचों में 14 विकेट

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार (भारत) - 6 मैचों में 13 विकेट

ऐसा रहा मैच का हाल: अबू धाबी के मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद श्रीलंका ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 133 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 134 रनों का लक्ष्य हासिल किया और ऐसे ये मुकाबला 5 विकेट से जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार