Sri Lanka vs West Indies T20I: श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने गुरुवार (17 अक्टूबर) को दाम्बुला में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशऩल मुकाबले में खास रिकॉर्ड बना दिया। अपने कोटे के चार ओवर में 24 रन देकर हसरंगा ने 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने  शाई होप और गुडाकेश मोती को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही उन्होंने लसिथ मलिंगा के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए श्रीलंका में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने के मामले में हसरंगा संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। हसरंगा की अपनी धरती पर इस फॉर्मेट में यह 40वीं विकेट थी। मलिंगा ने भी श्रीलंगा में इस फॉर्मेट में 40 विकेट ही लिए थे। 

Advertisement

बता दें कि हसरंगा ने टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। 74 मैच की 72 पारियों में उनके नाम 119 विकेट दर्ज हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। यह पहली बार है जब श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस फॉर्मेट में कोई सीरीज जीती है। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जिसमें कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 37 रन और गुडाकेश मोती ने 32 रन बनाए। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इसके जवाब में श्रीलंका ने 1 विकेट गवाकर दो ओवर बाकी रहते हुई ही जीत हासिल कर ली। मेजबान टीम के लिए कुसल मेंडिस ने 50 गेंदों में नाबाद 68 रन, वहीं कुसल परेरा ने 36 गेंदों में नाबाद 55 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार