वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने गुरुवार (29 जुलाई) को कोलंबो में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। टी-20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ यह श्रीलंका की पहली सीरीज जीत है।

Advertisement

अपने 24वें बर्थडे के दिन हसरंगा ने अपने कोटे के 4 ओवरों में सिर्फ 9 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। जो टी-20 इंटरनेशनल में बर्थडे पर किसी भी पूर्ण सदस्य देश के खिलाड़ी द्वारा किया गया बेस्ट प्रदर्शन है। 

Advertisement

हसरंगा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के खास कीर्तिमान की बराबरी कर ली।

तेंदुलकर ने अपने बर्थडे के दिन 24 अप्रैल 1998 को शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोका-कोला कप के फाइनल में 134 रनों की शानदार पारी खेली थी। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच और सीरीज के पांच मैचों में 435 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था।

बता दें कि हसरंगा पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी-20 में भारत के खिलाफ 4 ओवरों में 10 से कम रन दिए हैं।  

हसरंगा की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे भारतीय टीम तीसरे टी-20 में निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 81 रन ही बना सकी। जिसके जवाब में श्रीलंका ने 33 गेंद बाकी रहते ही जीत हासिल कर ली।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार