श्रीलंका और न्यूजीलैंड (SL vs NZ ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 13 नवंबर को खेला जाएगा जिससे पहले मेजबान टीम के खेमे से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) चोटिल होने के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

वानिन्दु हसरंगा हैमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान थे जिस वज़ह से वो अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे। वो अपने रिहैब के लिए कोलंबो जा चुके हैं, जहां वो हाई परफॉर्मेंस सेंटर में फिट होने की कोशिश करेंगे। आपको बता दें कि हसरंगा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान भी बॉलिंग करते हुए संघर्ष करते नज़र आए थे। उनकी रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंका की टीम में दुशान हेमंथा की एंट्री हुई है।

Advertisement

बात करें अगर 30 वर्षीय दुशान हेमंथा की तो वो श्रीलंका के लिए अब तक 5 वनडे में 2 विकेट चटका चुके हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 39 रन जोड़े हैं। इसके अलावा हेमंथा के पास 53 फर्स्ट क्लास और 102 लिस्ट ए मुकाबलों का अनुभव है।

ये भी जान लीजिए कि वनडे सीरीज से पहले सिर्फ श्रीलंका को ही झटका नहीं लगा है, बल्कि न्यूजीलैंड को भी भारी नुकसान हुआ है। दरअसल, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ लॉकी फर्ग्यूसन भी चोटिल हो गए हैं जिस वजह से वो भी वऩडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह पर न्यूजीलैंड की टीम में तेज गेंदबाज़ एजम मिल्ने को जोड़ा गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम

चरिथ असलांका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानागे. सदीरा समरविक्रमा, निशान मदुश्का, डुनिथ वेलालागे, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाणा, जेफरी वांडरसे, चमिदु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, मोहम्मद शिराज।

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जैक फाउल्केस, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, विल यंग।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार