मुंबई, 10 जून (CRICKETNMORE)| युवराज सिंह ने सोमवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। इसी के साथ यह तय है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेलेंगे। उन्होंने हालांकि कहा है कि वह दूसरे देशों की टी-20 लीगों में खेलना चाहेंगे।

Advertisement

कई खिलाड़ी इंटरनेशनल स्तर से संन्यास लेने के बाद आईपीएल में खेलते रहते हैं लेकिन युवराज ने ऐसा न करने का फैसला किया। 

Advertisement

युवराज ने अपने संन्यास की घोषणा करते वक्त कहा कि वह आनंद के लिए कुछ क्रिकेट खेलना और अपने जीवन का लुत्फ उठाना चाहते हैं। 

युवराज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं टी-20 क्रिकेट खेलना चाहता हूं। इस उम्र में मैं आनंद के लिए कुछ क्रिकेट खेल सकता हूं। मैं अपनी जिंदगी का लुत्फ उठाना चाहता हूं। अपने इंटरनेशनल स्तर के बारे में सोचने, अच्छा प्रदर्शन करने और आईपीएल जैसे टूर्नामेंट्स के बारे में सोचने से मैं काफी तनाव में आ गया था।"

उन्होंने कहा, "अब मैं अपने जीवन का लुत्फ उठाना चाहता हूं। बीसीसीआई की अनुमति से मैं बाहर जाकर खेलना चाहता हूं। इस साल या अगले साल तक, जितनी भी क्रिकेट मेरे अंदर बची है, सिर्फ फन के लिए।"

युवराज ने कहा, "यह काफी लंबा और मुश्किल सफर रहा है। मुझे लगता है कि मैं इतने का तो हकदार हूं।"

Advertisement

हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, "पिछले साल, मैंने सोचा था कि इस साल वाला मेरा आखिरी आईपीएल होगा। मैं अब आईपीएल नहीं खेलूंगा। मैं बीसीसीआई और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुका हूं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार