मोहाली, 9 अप्रैल | सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान भुवनेश्वर कुमार का कहना है कि किंग्स इलेवन पंजाब टीम के खिलाफ कम स्कोर की रक्षा करते हुए उनकी टीम का लक्ष्य मैच को अंतिम ओवर तक खींचना था वह इसमें सफल रही।

Advertisement

आईएस बिंद्रा स्टेडियम में सोमवार को हुए मैच में किंग्स इलेवन ने हैदाराबाद को 6 विकेट से हराकर घर में जीत का क्रम बरकरार रखा।

भुवनेश्वर ने कहा कि हार किसी भी टीम के लिए निराशाजनक होती है लेकिन वह अपनी टीम की लड़ाकू प्रवृति से खुश हैं क्योंकि तय रणनीति के हिसाब से वह मैच को अंतिम ओवर तक खींचने में सफल रही।

भुवनेश्वर ने कहा, "हां, हार दुखदाई होती है लेकिन हमने ओस के बीच जिस तरह गेंदबाजी की, उससे मैं खुश हूं। ओस के बीच यार्कर और स्लोअर डालना मुश्किल होता है लेकिन इसके बावजूद हम अपनी रणनीति को अमली जामा पहनाने में सफल रहे।"

उल्लेखनीय है कि किंग्स इलेवन ने 151 रनों के लक्ष्य पीछा करते हुए चार विकेट गंवाकर 19.4 ओवर में जीत हासिल की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार