बांग्लादेश के खिलाफ मिली पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर से खलबली मच गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष के क्रिकेट मामलों पर सलाहकार के रूप में पूर्व कप्तान वकार यूनिस का तीन सप्ताह का कार्यकाल 19 अगस्त को समाप्त हो गया और अब उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। 

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने पीटीआई को बताया कि वकार को शुरू में तीन सप्ताह की अवधि के लिए मौजूदा पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के क्रिकेट से संबंधित मामलों पर सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था। सूत्र ने कहा, "बोर्ड ने क्रिकेट मामलों पर सलाहकार के पद के लिए भी विज्ञापन दिया है और अब जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उनका साक्षात्कार लिया जाएगा।"

Advertisement

सूत्र ने बताया कि इस बात की कोई स्पष्टता नहीं है कि पीसीबी के विज्ञापन के बाद वकार ने इस भूमिका के लिए फिर से आवेदन किया है या नहीं। सूत्र ने कहा, "जाहिर है, वकार ने विज्ञापन का जवाब नहीं दिया है।"

बोर्ड के कुछ अन्य सूत्रों ने साझा किया है कि वकार, ने पीसीबी अध्यक्ष से कहा था कि वो उन्हें इस भूमिका में कुछ समय के लिए रहने दें, उसके बाद ही वो लंबे समय तक इस पद पर बने रहने का फैसला करें। एक अन्य सूत्र ने कहा, "लेकिन सलाहकार की अपनी भूमिका में, वकार स्पष्ट रूप से सहज नहीं थे और जाहिर तौर पर बोर्ड में पाकिस्तान टीम के मामलों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मामलों से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोग भी उनके साथ बहुत सहयोग नहीं कर रहे थे।"

वकार अपनी नियुक्ति के बाद चेयरमैन मोहसिन नकवी के साथ मौजूद थे, लेकिन 19 अगस्त के बाद से वो कार्यालय नहीं आए। सूत्र ने कहा कि ये भी संभव है कि वकार को बाद में चेयरमैन द्वारा राष्ट्रीय टीम के साथ फील्ड जॉब दी जाए, लेकिन फिलहाल उनका छोटा कार्यकाल समाप्त हो गया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार