मेलबर्न, 11 मई | ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने 'बैगी ग्रीन' कैप के प्रति मनोग्रस्ति (अंधभक्ति) रखने वालों की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना पसंद नहीं था। उन्होंने साथ ही कहा कि इससे उनके देश के प्रति प्यार कम नहीं हुआ है।

Advertisement

वॉर्न ने त्रिपल एम रेडियो से कहा, "मेरा शुरू से ही यह मानना रहा है कि आपको यह साबित करने के लिए बैगी ग्रीन कैप पहनने की जरूरत नहीं है कि आप ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना कितना पसंद करते हो।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मुझे ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है और इसके लिए मुझे इस कैप को पहनने की जरूरत नहीं है। मैंने केवल ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेलने का पूरा आनंद लिया है।"

दिग्गज लेग स्पिनर ने कहा, "मुझे हमेशा से ऐसा लगता है कि अगर मैं सफेद सामान्य टोपी पहनूं या अपनी बैग्री ग्रीन कैप, मेरे लिए दोनों का मतलब एक ही है कि मैं सिर्फ केवल ऑस्ट्रेलिया के लिए ही खेल रहा था।"

वॉर्न की यही वह बैगी कैप है, जिसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नीलाम किया था। उन्होंने इसे 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में बेचा था।

वॉर्न ने यह कैप ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए 145 टेस्ट मैचों में पहनी थी।

Advertisement

वॉर्न ने 2001 की उस घटना को भी याद किया जब टीम ने उन्हें विंबलडन फाइनल के दौरान दर्शकों के बीच में कैप पहनने को कहा था।

उन्होंने कहा, "विंबलडन के लिए मुझे इसे पहनने की जरूरत नहीं थी। यह सिर्फ मुझे बीमार कर रहा था। वास्तव में मैंने और मार्क वॉ ने इसे पहनने से इनकार कर दिया था, लेकिन अन्य खिलाड़ियों ने कहा कि हां, वे इसे पहनेंगे।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार