16 जनवर। भारत के खिलाफ पहले वनडे में शानदार शतक जड़ भारत को हार का स्वाद चखाने वाले डेविड वॉर्नर ने एक मजेदार बात कही है। पहले वनडे में भारत की जीत के बाद डेविड वॉर्नर ने जब मीडिया कर्मियों ने पूछा कि आने वाले 2023 वर्ल्ड कप में भी क्या आप फिंच के साथ ओपनिंग बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे।
Advertisement
इस सवाल के जबाव में वॉर्नर ने कहा कि ऐसा करने से पहले हम दोनों को अपनी वाइफ से पूछना होगा। उस वक्त तक हम 36 या 37 के होंगे। मेरे पास तीन बच्चे हैं और समय के साथ आगे बढ़ना होगा। फिलहाल हम राजकोट वन-डे के बारे में सोच रहे हैं।
Advertisement
गौतरलब है कि 17 जनवरी को दूसरा वनडे मैच खेला जाना है। भारतीय टीम के लिए दूसरा वनडे मैच जीतना बेहद ही अहम होगा वरना भारतीय टीम सीरीज हार जाएगी।