इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर का सफर आखिरकार खत्म हो गया। उन्हें आगामी सत्र से पहले मेगा नीलामी के लिए मुक्त कर दिया गया। इसके बाद, वार्नर ने अपने सभी प्रशंसकों और समर्थकों को उनका साथ देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने राशिद खान और केन विलियमसन के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "हैदराबाद के साथ सफर समाप्त।"

Advertisement

एक प्रशंसक ने वॉर्नर से इंस्टाग्राम पर पूछा कि क्या वह फ्रेंचाइजी के लिए खेलना चाहेंगे अगर वे उन्हें रिटेन करते हैं तो, इस पर वार्नर ने आत्मविश्वास से जवाब दिया, "वे नहीं करेंगे और इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता।"

Advertisement

आईपीएल के दूसरे फेस के दौरान, सनराइजर्स हैदराबाद वार्नर को कप्तानी से हटा दिया था और फिर प्रबंधन ने उन्हें प्लेइंग इलेवन और यहां तक कि टीम से भी बाहर रखा था। इसलिए, उनका रिटेन न किया जाना प्रशंसकों के लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार