भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने उनके इस फैसले को गलत साबित करते हुए कीवी टीम को शुरुआती झटके दे डाले।

Advertisement

आकाशदीप ने भारत को डेवोन कॉनवे के रूप में पहली सफलता दिलाई और उसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने भारत को टॉम लेथम के रूप  में दूसरी सफलता दिलाकर मैच में आगे कर दिया। उन्होंने एक ऑफ-ब्रेक गेंद फेंकी जो मिडिल स्टंप पर पिच हुई और ऑफ-स्टंप पर जा टकराई। लेथम ने रक्षात्मक शॉट खेलने की कोशिश की मगर गेंद ऐसी घूमी कि उनके पास इसका कोई जवाब नहीं था।

Advertisement

न केवल लेथम, बल्कि सुंदर ने रचिन रवींद्र को भी आउट करने के लिए एक जादुई गेंद फेंकी। उन्होंने लगभग वैसी ही गेंद फेंकी और बाएं हाथ का बल्लेबाज लाइन को नहीं पढ़ सका और वो भी बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। लेथम के विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड टीम में दो बदलाव हुए हैं। मिचेल सैंटनर औऱ टिम साउदी की जगह ईश सोढ़ी और मैट हेनरी टीम में आए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह फिट नहीं हैं औऱ उनकी जगह मोहम्मद सिराज की भारतीय टीम में वापसी हुई है। 

इस मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

Advertisement

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, एजाज पटेल, विलियम ओरुर्के।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार