तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऑलारउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार (8 अक्टूबर) को इसकी पुष्टि की।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंदौर में खेले गए तीसरे टी-20 के दौरान चाहर को पीठ में जकड़न महसूस हुई थी, जिसके चलते वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में खेले गए पहले वनडे में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। 

Advertisement

बीसीसीआई ने बयान में बताया है कि चाहर बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) में जाएंगे और मेडिकल टीम उनकी निगरानी करेगी। 

चाहर को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा है। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट चाहेगा की वह इस बड़े टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह से ठीक हो जाएं।

बता दें कि जसप्रीत बुमराह के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह लेने की रेस में मोहम्मद शमी के साथ-साथ दीपक चाहर भी शामिल हैं। 
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को अपना दूसरा वनडे मैच 9 अगस्त को रांची में और तीसरा वनडे 11 अगस्त को दिल्ली में होगा। फिलहाल सीरीज में भारत 0-1 से पीछे चल रहा है। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो वनडे के लिए भारतीय टीम 

Advertisement

शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव , रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार