18 साल के वॉशिंगटन सुंदर ने टीम इंडिया के लिए किया वनडे डेब्यू, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

Updated: Tue, Nov 30 -0001 00:00 IST
Washington Sundar to make his debut for India ()

13 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में हो रहे दूसरे वनडे मैच में युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में चुने जाने के साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बना दिया है। 

PHOTOS: देखें विराट कोहली और अनुष्का की शादी की अनदेखी तस्वीरें

वॉशिंगटन सुंदर सबसे कम उम्र में टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सांतवें खिलाड़ी बन गए हैं। इस समय उनकी उम्र 18 साल 69 दिन है।

 

भारत के लिए सबसे कम उम्र में वनडे डेब्यू करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं, जिन्होंने 16 साल 238 दिन की उम्र में पहला वनडे मैच खेला था। उनके बाद इस लिस्ट में मनिंदर सिंह (17 साल 222 दिन), हरभजन सिंह (17 साल 288 दिन), पार्थिव पटेल (17 साल 301 दिन), लक्ष्मी शुक्ला (17 साल 320 दिन), और चेतन शर्मा (17 साल 338 दिन) का नाम शामिल है।

PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

इसके अलावा वॉशिंग्टन सुंदकर 1999 के बाद से ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मोहाली में डेब्यू किया है। सहवाग ने साल 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ इस मैदान पर ही डेब्यू किया था।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें