आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का नाम उन गिनी-चुनी टीमों में शामिल है जिन्होंने कभी भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। आरसीबी में सालों-साल बड़े से बड़े खिलाड़ी आए लेकिन ये टीम कभी भी ट्रॉफी तक नहीं पहुंच पाई और यही कारण है कि अब तो सोशल मीडिया पर इस टीम को बेरहमी से ट्रोल किया जाने लगा है। विराट कोहली, एबी डी विलियर्स और क्रिस गेल जैसे बड़े खिलाड़ी होने के बावजूद ये टीम चैंपियन नहीं बन पाई है यही इस टीम के फैंस को सालों-साल खल रहा है।

Advertisement

मगर अब पाकिस्तान के आइकन वसीम अकरम ने आरसीबी को लेकर एक बयान दिया है जो आरसीबी के फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अकरम ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की सराहना करते हुए कहा कि अगर धोनी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान होते, तो फ्रेंचाइजी कम से कम 3 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीत जाती।

Advertisement

स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बातचीत के दौरान अकरम ने कहा, “आरसीबी अब तक 3 आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी होती अगर एमएस धोनी उनके कप्तान होते। उन्होंने अब तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है। आरसीबी को फैंस का इतना समर्थन मिलता है। साथ ही, उनके पास दुनिया के शीर्ष आधुनिक युग के खिलाड़ी विराट हैं, लेकिन दुर्भाग्य से वो आज तक ट्रॉफी जीत नहीं पाए हैं। अगर धोनी आरसीबी में होते तो वो उन्हें खिताब जिताने में मदद कर सकते थे।"

फिलहाल अगर मौजूदा सीजन की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम इस समय मझधार में फंसी हुई है अगर उन्हें इस साल प्लेऑफ खेलना है तो बाकी बचे सभी मुकाबले जीतने लाजमी होंगे। इस समय फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी 10 मैचों में 5 जीत और 5 हार के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच इस टीम के लिए जीतना बहुत जरूरी होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार