24 जुलाई। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम इंग्लैंड के मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर अपने साथ हुए बदसलूकी से काफी नाराज नजर आए। पाकिस्तान की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे अकरम ने मंगलवार को खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।
Advertisement
उन्होंने आरोप लगाया कि मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर उनके साथ कर्मचारियों ने बदसलूकी की। इसके अलावा उन्हें दवाइयों को कूड़ेदान में फेंकने के लिए कहा गया।
अकरम ने ट्विटर पर लिखा, "मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर मैं बेहद आहत हुआ। मैं पूरी दुनिया में इंसुलिन लेकर यात्रा करता हूं लेकिन मेरे साथ कभी ऐसा दुर्व्यव्हार नहीं हुआ। मुझे बेइज्जत किया गया और लोगों के सामने इंसुलिन को कूड़ेदान में फेंकने को कहा गया।"
53 वर्षीय अकरम हाल में इंग्लैंड में समाप्त हुए आईसीसी विश्व कप में कमेंटेटर थे।