लंदन/नई दिल्ली, 26 अगस्त (हि.स.) । भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कहा है कि वह एकदिवसीय श्रृंखला में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के खिलाफ यार्कर को अपना हथियार बनायेंगे। यादव ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी कोच वसीम अकरम ने उन्हें सटीक यार्कर डालने में काफी मदद की है। मुझे यार्कर को लेकर दिक्कत थी क्योंकि मेरी गेंद पैर के पास रूक जाती थी। वसीम भाई ने इसमें मेरी मदद की।

Advertisement

यादव ने बताया कि वसीम अकरम ने उन्हें कहा है कि जब तुम यार्कर फेंकने जा रहे हो तो पूरा फोकस उस जगह पर करो जहां आप गेंद डालना चाहते हो और यह मत सोचो कि यह लेग साइड में जायेगी। उन्होंने कहा कि पूरे शरीर और उसकी स्थिति के बारे में सजग रहना जरूरी है। यह जानना जरूरी है कि आपका गेंदबाजी करने वाला हाथ गेंद को फॉलो कर रहा है या नहीं और आपको फालो थ्रू कैसा है। शरीर और दिमाग में पूरा तालमेल जरूरी है।

Advertisement

भारत ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी लय हासिल करने वाले यादव ने कहा कि पारी के पांच विकेट लेने से उनका आत्मविश्वास बढा है और उम्मीद है कि यह लय एकदिवसीय श्रृंखला में कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि वह दौरा मेरे लिये बहुत अच्छा रहा। मैने अच्छी गेंदबाजी की और सपाट पिचों पर विकेट लिये। पिच में उछाल था लेकिन वह इतनी तेज नहीं थी जितनी मैने उम्मीद की थी। हमने विकेटों का आकलन करके उसके अनुसार गेंदबाजी की।

यादव ने कहा कि इंग्लैंड में विकेट अपेक्षाकत मुलायम होते हैं लिहाजा वह फुललैंग्थ गेंद डालने की कोशिश करेंगे ताकि गेंद को स्विंग लेने का समय मिल सके। उन्होंने कहा कि वहां गेंद बल्ले पर आने से पहले रुक जाती है। आपको सिर्फ अनुशासित गेंदबाजी करने की जरूरत है, बाकी काम गेंद खुद कर लेगी। यादव ने कहा कि वह इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते कि यार्कर का दौर खत्म हो चुका है बल्कि उनकी नजर में यह गेंदबाज का अहम हथियार है। उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि यार्कर कैसे डालनी है लेकिन हर कोई डाल नहीं पाता। यह मानसिकता की बात है। स्पष्ट रणनीति और पूरे आत्मविश्वास के साथ यार्कर डालना जरूरी है। यदि यह सटीक हो तो यार्कर से बेहतर क्रिकेट में कोई गेंद नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार