पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान वसीम अकरम (Wasim Akram) को मैदान के अंदर और बाहर अपना आपा खोते हुए ना के बराबर देखा गया है। हालांकि, हर बार जब वसीम अकरम किसी चीज के बारे में असहज महसूस करते हैं तो उसे कहने में कतराते नहीं हैं। शारजाह में पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान एशिया कप सुपर 4 मुकाबले के प्री-मैच शो में फेमस एंकर मयंती लैंगर (Mayanti Langer) के सवाल से वसीम अकरम को चिढ़ते हुए देखा गया।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स पर शो के दौरान वसीम अकरम जिस बात से चिढ़े वो यह थी कि मयंती लैंगर ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मैच पर ध्यान केंद्रित करने के बजाए एशिया कप में भारत के आगे के रास्ते पर चर्चा करके प्री-मैच की शुरुआत की थी।

Advertisement

जिसके बाद वसीम अकरम को साथी कमेंटेटर और भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर को यह कहते हुए देखा गया कि आप इस सवाल का जवाब दें मैं इस बारे में बात नहीं करने वाला। भारत के कप्तान रोहित शर्मा भी दिन भर खुद को सुर्खियों में देखकर 'बीमार' हो रहे होंगे।

मयंती लैंगर: टीम इंडिया ने बहुत सारे विकेट गंवाए, डेथ ओवरों में विकेट नहीं बचा पा रही है। क्या आप इसे विश्व कप तक जारी रखने वाले हैं?', वसीम अकरम: तुम्हारा सवाल है संजय, मयंती लैंगर: नहीं वसीम, मैं सुनना चाहती हूं कि आप क्या कहना चाहते हैं। 

वसीम अकरम: रोहित शर्मा शायद टीवी पर खुद को देखकर बीमार हो गए होंगे। दो अन्य टीमें खेल रही हैं। मैंने कल दिन भर भारत पर चर्चा की। आज पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान है। इसलिए मैं कह रहा हूं, संजय तुम जवाब दो इसका।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार