SA vs IND 2021-22: इंडियन क्रिकेट टीम के टेस्ट कैप्टन विराट कोहली लंबे समय से सेंचुरी बनाने में नाकाम रहे हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज के केपटाउन टेस्ट में कोहली अपनी 71वीं सेंचुरी के काफी करीब पहुंच गए थे और उन्होंने जबरदस्त 79 रनों की पारी भी खेली थी। लेकिन इसके बावजूद वो शतक मारने में नाकाम रहे। अब भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है और इसी बीच पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने विराट कोहली को लेकर बहुत बड़ी भविष्यभाणी कर दी है, जिसे सुनकर कोहली फैंस काफी खुश हो जाएंगे।
दरअसल, टेस्ट सीरीज के बाद अब इंडियन टीम को साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज भी खेलनी है। ऐसे में फैंस पूरी उम्मीद लगाए बैठे है कि विराट कोहली यहां अपने शतक का सूखा खत्म करेगें। फैंस के बीच कोहली की 71वां शतक कब पूरा होगा, ये बहुत बड़ा सवाल बन गया है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने विराट कोहली की सेंचुरी को लेकर भविष्यवाणी कर दी है।
उन्होंने विराट कोहली की सेंचुरी पर कहा है कि 'मेरी भविष्यवाणी है कि 'विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस वनडे सीरीज में निश्चित रूप से शतक बनाएंगे।'
बता दें कि विराट कोहली लंबे समय से शतक नहीं बना पाए हैं। उन्होंने अपनी आखिरी सेंचुरी 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए डे नाइट टेस्ट में बनाए थी। जिसको अब दो साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। विराट ने इस दौरान कई बार अपनी 71वीं सेंचुरी के पास पहुंचे है, लेकिन सेंचुरी मारने में नाकाम रहे हैं।