पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए एमएस धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में अजिंक्य रहाणे का समर्थन किया है। अकरम ने भविष्यवाणी की है कि रहाणे एक अधिक सुसंगत खिलाड़ी के रूप में विकसित हो सकते हैं और इसका कारण ये भी है कि स्थानीय खिलाड़ी आमतौर पर फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सफल कप्तान बनते हैं।

Advertisement

आईपीएल 2023 में रहाणे शानदार फॉर्म में चल रहे हैं ऐसे में हो सकता है कि अकरम ने इसी चलते उनका नाम लिया है। 34 वर्षीय रहाणे ने अपने आईपीएल करियर में 123.01 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे लेकिन मौजूदा सीजन में तो उन्होंने गदर मचाते हुए 189.83 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जिसमें छह मैचों में दो अर्द्धशतक सहित 224 रन बनाए हैं।

Advertisement

स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए, अकरम ने कहा कि अगर धोनी आईपीएल 2023 के बाद संन्यास लेने का फैसला करते हैं तो सीएसके को रहाणे से बेहतर कप्तान नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, "सीएसके ने आईपीएल 2022 में रवींद्र जडेजा को कप्तान के रूप में आजमाया था और देखा था कि उनका खुद का प्रदर्शन प्रभावित हो रहा था। उन्हें कप्तान बदलना पड़ा। मुझे लगता है कि उन्हें रहाणे से बेहतर विकल्प नहीं मिलेगा क्योंकि वो लगातार कप्तानी कर सकते हैं और एक स्थानीय खिलाड़ी हैं। हमने देखा है कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट में स्थानीय खिलाड़ी ज्यादा सफल होते हैं।"

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "जहां तक विदेशी खिलाड़ियों की बात है, उन्हें खिलाड़ियों के नाम भी याद नहीं हैं, तो वो नेतृत्व कैसे कर सकते हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि अगर धोनी कहते हैं कि वो रिटायर हो रहे हैं तो रहाणे चेन्नई का नेतृत्व करने के लिए पसंदीदा खिलाड़ी होंगे। सीएसके की अपनी योजना हो सकती है, लेकिन वो एक फ्रैंचाइजी है जो काफी सोच-विचार कर योजना बनाती है, जिसकी मिसाल स्टीफन फ्लेमिंग ने दी है, जो अंदर और बाहर से टीम की संस्कृति को जानता है और खिलाड़ी भी उस पर पूरा भरोसा करते हैं।"

आपको बता दें कि कुछ अवसरों पर भारत की कप्तानी करने वाले रहाणे ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व भी किया है। कप्तान के रूप में रहाणे ने 25 मैचों में से 16 में जीत हासिल की है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार