पाकिस्तान सुपर लीग 2022 में बाबर आज़म की टीम कराची किंग्स का खराब प्रदर्शन जारी है। बाबर की कप्तानी में इस टीम का ग्राफ लगातार नीचे आया है और आलम ये है कि इस सीज़न में कराची की टीम लगातार 8 मैच हार चुकी है। बुधवार यानि 16 फरवरी को भी बाबर की टीम को मुल्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

इस मैच में कराची की टीम की हार के साथ ही एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें देखा जा सकता है कि कराची किंग्स के मेंटॉर वसीम अकरम कप्तान बाबर आज़म से नाराजगी में कुछ कहते दिख रहे हैं। जबकि बाबर भी उन्हें सफाई देते नजर आ रहे थे। इस वीडियो को देखकर फैंस को लगा कि कराची किंग्स में सबकुछ सही नहीं है।

Advertisement

इस वीडियो के वायरल होने के बाद वसीम अकरम को भी सफाई देनी पड़ गई है। जी हां, वसीम अकरम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा, ‘हैलो, मैं इस तरह की प्रतिक्रियाओं से हैरान हूं. मैं बाबर आजम से बाउंड्री लाइन पर कह रहा था कि हमारे गेंदबाज ऑफ स्टंप के बार यॉर्कर और स्लोअर गेंद क्यों नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ नहीं। बाबर आजम एक अच्छा लड़का है और उन्होंने अपना बेस्ट किया है।’

ज़ाहिर है वसीम के अनुसार उनके और कप्तान बाबर के बीच सबकुछ ठीक है और उस वीडियो को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया है। हालांकि, फैंस को अभी भी ये बात हज़म नहीं हो रही है। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो चैंपियन मुल्तान सुल्तांस ने कराची किंग्स को सात विकेट से हराकर बाबर की टीम को लगातार आठवीं हार का कड़वा घूंट पिलाया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार