23 वर्षीय तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह टी-20 वर्ल्ड में इंडियन स्क्वाड का हिस्सा हैं। अर्शदीप डेथ ओवर्स में यॉर्कर डालने में माहिर हैं और उन्होंने एशिया कप में अपनी काबिलियत का प्रदर्शन भी किया। हाल ही में उनके बचपन के कोच जसवंत राय ने युवा गेंदबाज़ से जुड़ा एक मज़ेदार किस्सा इंटरव्यू के दौरान शेयर किया है। दरअसल, एशिया कप में अर्शदीप की मुलाकात पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज़ वसीम अकरम से हुई थी। इस मुलाकात के दौरान वसीम अकरम ने भारतीय गेंदबाज़ से एक ऐसा सवाल कर दिया था जो अर्शदीप को काफी टेढ़ा लगा और वह उसके बारे में पूरी रात सोचते रहे।

Advertisement

जसवंत राय ने वसीम अकरम को अर्शदीप का पसंदीदा गेंदबाज़ बताया। उन्होंने कहा, 'अर्शदीप की मुलकात वसीम अकरम से एशिया कप में हुई थी। अर्श ने मुझे बताया कि वसीम ने उनकी तारीफ करते हुए कहा- सरदार जी आप काफी अच्छी गेंदबाज़ी कर रहे हो। तुम अच्छे गेंदबाज़ हो। लेकिन अगर तुम्हें लगता है कि तुम परफेक्ट हो तो फिर मेरे पास मत आना। लेकिन अगर तुम कुछ पूछना चाहते हो तो फिर मेरे पास कभी भी आ जाना।'

Advertisement

अर्शदीप के बचपन के कोच ने किस्सा साझा करते हुए आगे कहा कि वसीम अकरम का सवाल सुनकर अर्शदीप पूरी रात इसके बारे में ही सोचते रहे। दरअसल, अर्शदीप को यह लगा था कि अगर वह दिग्गज गेंदबाज़ के पास नहीं गए तो उन्हें लगेगा कि सरदार जी को सब कुछ आता है। यही वज़ह थी अगले दिन अर्शदीप वसीम के पास गए और उनसे गेंदबाज़ी को लेकर बातचीत की।

बता दें कि एशिया कप के बाद अब एक बार फिर भारतीय टीम मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। हालांकि इस सीरीज में अर्शदीप को भारतीय स्क्वाड का हिस्सा नहीं है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार