Nov.22 (CRICKETNMORE) - बुधवार को वसीम जाफर ने रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ शतक जमाकर इतिहास रच दिया। जाफर रणजी ट्रॉफी में 11,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर जाफर के पुराने टीम साथी मुंबई के अमोल मजूमदार हैं। मजूमदार ने 9,202 रन बनाए हैं।

Advertisement

जाफर ने पिछले सीजन में भी विदर्भ को चैंपियन बनाने के लिए कई उम्दा पारियां खेली थीं। 

Advertisement

उन्होंने पहली पारी में 153 रन बनाए। अपनी पारी में जाफर ने 284 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और दो छक्के लगाए। यह जाफर के प्रथम श्रेणी करियर का 54वां शतक है। 

जाफर की पारी का अंत रनआउट से हुआ। 

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार