Wasim Jaffer picks india playing xi for IND vs AUS, 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कल यानि 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाना है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव हो सकते हैं। प्लेइंग इलेवन को ही लेकर पूर्व दिग्गज ओपनर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने इस मैच के लिए अपनी इंडियन प्लेइंग इलेवन चुनी है।

Advertisement

उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के ओपनिंग जोड़ीदार के रूप में केएल राहुल को जगह ना देकर उनकी जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को जगह दी है। इसका मतलब ये है कि उन्होंने दूसरे टेस्ट से केएल राहुल को बाहर कर दिया है। वहीं उन्होंने इस टेस्ट के लिए एक और बदलाव करते हुए सूर्यकुमार यादव को भी बाहर कर दिया है।

Advertisement

जाफर ने सूर्या की जगह नंबर 5 पर श्रेयस अय्यर को चुना है। अय्यर पहले टेस्ट मैच में चोट के चलते बाहर थे और सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन अब वो टीम इंडिया में वापसी कर चुके हैं ऐसे में सूर्या की जगह जाफर ने अय्यर को टीम में चुना है। सूर्यकुमार यदाव को नागपुर में टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला था लेकिन वो फ्लॉप रहे थे और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे।

केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव को बाहर करके जाफर ने शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। इन दो बदलावों को छोड़कर बाकी के 9 खिलाड़ी वही हैं जो भारत के लिए नागपुर टेस्ट में खेले थे। अगर वाकई टीम मैनेजमेंट भी इन्हीं दो बदलावों के साथ मैदान पर उतरता है  तो ये देखना दिलचस्प होगा कि शुभमन और श्रेयस कैसा प्रदर्शन करते हैंं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार