Wasim Jaffer Picks His T20 World Cup Team: आईपीएल 2024 के तुरंत बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाना है और क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी जल्द ही होने वाला है। हालांकि, टीम के आधिकारिक ऐलान से पहले कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी पसंदीदा टीम को चुन रहे हैं और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफ़र ने भी कुछ ऐसा ही किया है।

Advertisement

जाफर ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी भारतीय टीम चुनी है। जाफर ने अपने ओपनर्स के रूप में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को चुना है। जाफर की टीम में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को भी जगह मिली है। इसके अलावा इस पूर्व टेस्ट ओपनर ने दो विकेटकीपर्स को चुना है। आईपीएल 2024 में शानदार फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत और संजू सैमसन दोनों ने जाफर की टीम में जगह बनाई है।

Advertisement

जाफर की टीम में दो बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे हैं। हार्दिक को लेकर चिंता की बात उनकी फिटनेस और पिछले कुछ समय से फॉर्म है। शिवम मौजूदा आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। रिंकू सिंह और रवींद्र जडेजा को टीम में फिनिशर के रूप में चुना गया है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज दो अलग-अलग तरह के लेग स्पिनरों के साथ गए हैं। उनकी टीम में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भी शामिल हैं।

जहां कुलदीप आईपीएल 2024 में विकेट लेने और साथ ही रन रोकने की अपनी क्षमता के कारण सर्वश्रेष्ठ स्पिनर रहे हैं। वहीं, चहल के लिए ये आईपीएल सीजन भी शानदार रहा है।तेज गेंदबाजी विभाग में, भारतीय घरेलू दिग्गज के पास अपनी टीम में जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह की अनुभवी तिकड़ी को चुना है।

2024 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए वसीम जाफर की भारतीय टीम इस प्रकार है।

Also Read: Live Score

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार