आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 14वें मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम को इंग्लैंड के हाथों शर्मनाक तरीके से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की पोल खुल गई और वो एक-एक करके ढेर होतो चले गए।

Advertisement

कीरोन पोलार्ड की कप्तानी में पूरी कैरिबाई टीम 55 रनों पर धड़ाम हो गई। स्पिन के खिलाफ हमेशा से परेशान दिखने वाले वेस्टइंडीज के खिलाड़ी एक बार फिर मुश्किलों में नजर आए और आदिल राशिद और मोईन अली के सामने अपनी पनाह मांगते हुए नजर आए।

मजे की बात ये है कि वेस्टइंडीज के विकेट लगातार गिर रहे थे इसके बावजूद टीम के एक भी बल्लेबाजी ने संभल कर पारी को थोड़ा आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं की।

भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने भी वेस्टइंडीज की लचर बल्लेबाजी और गैर जिम्मेदाराना हरकतों को लेकर एक ट्वीट किया और कहा," कुछ भी हो, सलामी तोप से ही देंगे!"

वसीम जाफर की इस ट्वीट का साफ मतलब यह था कि उनके पवेलियन आने-जाने का सिलसिला चलता रहा लेकिन इसके बावजूद उनके एक भी बल्लेबाजी ने सूझबूझ नहीं दिखाई।

इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खोकर 55 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 8.2 ओवरों में ही 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार