एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने इंग्लैंड की पूरी टीम को दूसरी इनिंग में सिर्फ 68 रनों पर ही सिमेट दिया, जिसके बाद भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को उनका ही ट्वीट दिखाकर ट्रोल किया है। 

Advertisement

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे मैच के खत्म होने के बाद वसीम जाफर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में उन्होंने ट्वीटर खोलते हुए माइकल वॉन का 35 महीनों पुराना एक ट्वीट दिखाया है और उसी से मॉइकल वॉन को ट्रोल कर दिया है।

Advertisement

दरअसल माइकल वॉन ने जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के द्वारा भारत को 92 के स्कोर पर ऑल आउट करने के बाद ट्वीट करते हुए कहा था कि "92 ऑल आउट इंडिया...यकीन नहीं कर सकता कि इन दिनों में कोई टीम कैसे 100 रनों के अंदर आउट हो सकती है।" बता दें कि वसीम जाफर ने वॉन को उनके इस ट्वीट की याद तब दिलाई है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को केवल 68 रनों के अंदर समेटा है।

एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरा टेस्ट जीतने के साथ अजय बढ़त बना चुकी है। अपनी गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहली इनिंग में 185 और दूसरी इनिंग में 68 रनों के अंदर ऑल-आउट किया है, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम इनिंग और 14 रनों से मेलबर्न टेस्ट को जीत गई है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में अब 3-0 से आगे है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार