सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व ओपनर वसीम ज़ाफर एक बार फिर ट्विटर पर अपने अनोखे ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। ज़ाफर ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट विजडन इंडिया के एक सवाल का ट्विटर पर मजेदार जवाब दिया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

विजडन इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए अपने फैंस से पूछा था, 'अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों को ट्रांसफर करने की अनुमति हो तो किस खिलाड़ी को आप भारतीय टीम में देखना पसंद करेंगे? इस सवाल के जवाब में वसीम जाफर ने तुरंत ट्वीट करके अपना जवाब दिया।

Advertisement

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज़ी सलाहकार ने विज़डन इंडिया के ट्वीट को टैग करते हुए विराट कोहली का वीडियो शेयर किया, जिसमें वो गाली देते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस गाली को 'बेन स्टोक्स' से अक्सर जोड़ा जाता रहा है और विराट कोहली जोश-जोश में कई बार इस शब्द का प्रयोग करते हुए नजर आएं हैं। ऐसे में इस वीडियो को शेयर करके जाफर ने ट्रांसफर के जरिए टीम इंडिया में बेन स्टोक्स को शामिल करने का सुझाव दिया है।

वसीम जाफर का यह ट्वीट फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और जाफर के ट्वीट को सोशल मीडिया पर काफी शेयर भी किया जा रहा है। वहीं, भारतीय फैंस की मानें तो रविंद्र जडेजा बेन स्टोक्स से बेहतर ऑलराउंडर हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार