अपने ट्विटर हैंडल पर आए दिन मीम के जरिए दुनिया भर में चल रहे क्रिकेट मैचों पर अपनी राय देने वाले भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने अब यूट्यूब पर भी डेब्यू कर लिया है। 

Advertisement

आजकल कई देशों के पूर्व क्रिकेटरों ने यूट्यूब को क्रिकेट पर चर्चा और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में बात करने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म बना लिया है। इस लिस्ट में अब वसीम जाफर का नाम भी जुड़ गया है। जाफर ने अपनी पहली ही वीडियो में बातचीत करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले भारतीय बल्लेबाजों के लिए खास संदेश भेजा है। जाफर ने यह संदेश अपने ही अंदाज में एक कोड के जरिए दिया।

जाफर ने भारतीय बल्लेबाजों को यह सलाह दिया कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में विराट की सेना को बॉलीवुड फिल्मों की पुलिस की राह पर चलना होगा। 

Advertisement

उन्होंने कहा," मैं भारतीय टीम के साथ दो बार इंग्लैंड दौरे पर गया हूं। भारतीय बल्लेबाजों के लिए मेरा कोड में मैसेज यह है कि - वो वही करे जो हमारी पुलिस बॉलीवुड फिल्मों में करने के लिए जानी जाती है। फाइनल में बल्लेबाजी के लिए यही इस्तेमाल करें।"

जाफर का बॉलीवुड पुलिस कहने का मतलब यह था कि जैसे वो क्राइम होने के बाद देर से पहुंचते हैं वैसे ही भारतीय बल्लेबाजों को गेंद को काफी लेट खेलने की कोशिश करनी होगी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह फाइनल मुकाबला 18 जून से साउथहैंपटन के मैदान पर खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार