India vs Zimbabwe: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हो रहे पहले वनडे मुकाबले की शुरुआत से ठीक पहले एक मजेदार घटना घटी। मैच की शुरुआत से पहले दोनों देशों का राष्ट्रगान प्ले किया गया। लेकिन, जब भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन...' प्ले हो रहा था और सभी इंडियन खिलाड़ी राष्ट्रगान गुनगुना रहे थे तभी ईशान किशन के साथ फनी घटना घटी।

Advertisement

अचानक से राष्ट्रगान के बीच में उड़ता हुआ ततैया आया और ईशान किशन को ध्यान भंग कर दिया। ततैया ने ईशान किशन को बुरी तरह से डरा दिया था। जैसे ही ततैये ने ईशान किशन पर हमला किया वैसे उनका रिएक्शन देखने लायक था। ततैयै के हमले से ईशान किशन बुरी तरह से घबरा गए थे।

Advertisement

ईशान किशन ने ततैया से बचने के लिए खुदका बचाव किया और साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव की ओर देखा। बहरहाल ततैये के हमले से ईशान किशन को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ और वो फिर से राष्ट्रगान गाने लगे। वहीं अगर मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज इनोसेंट काइया को दीपक चाहर ने आउट करके टीम इंडिया को 7वें ओवर में पहली सफलता दिलाई। इसके बाद जिम्बाब्वे टीम के खिलाड़ी तू चल मैं आया के तर्ज पर पवेलियन लौटते गए। खबर लिखे जाने तक जिम्बाब्वे की टीम ने 24 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार