रफ्तार के सौदगार उमरान मलिक ने एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी आग उगलती गेंद से सुर्खिया हासिल की है। IPL 2023 का चौथा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है जिसमें उमरान ने 149.2 kph की स्पीड से गेंद डिलीवर करके विपक्षी बल्लेबाज़ देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

उमरान मलिक अपने कोटे के शुरुआती 2 ओवर में 23 रन खर्च कर चुके थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने तीसरे ओवर में वापसी की। स्ट्राइकर एंड पर देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाज़ी कर रहे थे, ऐसे में उमरान ने अपनी पहली ही गेंद 149.2 kph की स्पीड से फेंकी। यहां पडिक्कल आग उगलती गेंद से पूरी तरह भौचक्के रह गए। यह गेंद उन्हें चकमा देते हुए सीधा ऑफ स्टंप से टकराया जिसके बाद स्टंप हवा में नाचती कैमरे में कैद हुई।

Advertisement

बता दें कि इस मैच में रनों का अंबार लगा है। राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल (54), जोस बटलर (54), और कप्तान संजू सैमसन (55) ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। इनके अलावा अंतिम ओवरों में शिमरोन हेटमायर ने भी 16 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का जड़कर कुल 22 रन  बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में कुल 203 रन बनाए हैं। उमरान मलिक के अलावा फजलहक फारूकी और थंगराजू नटराजन ने विपक्षी टीम के दो-दो चटकाए।

गौतरलब है कि इस मैच में सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्कराम, विकेटकीपर बैटर हेनरिक क्लासेन और तेज गेंदबाज़ मार्को जानसेन अपनी इंटरनेशनल ड्यूटी के कारण नहीं जुड़ सके। हालांकि टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि ऑरेंज आर्मी के कप्तान एडेन मार्कराम शानदार फॉर्म में हैं। साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मैच में मार्कराम ने 126 गेंदों पर 17 चौके और 7 छक्के जड़कर 175 रनों की पारी खेली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार