Angkrish Raghuvanshi Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है जिसके लिए तीन बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) जमकर प्रैक्टिस कर रही है। गौरतलब है कि KKR ने बीते शुक्रवार, 20 मार्च को एक इंट्रा-स्क्वाड मुकाबला खेला है जिसमें टीम के 21 साल के बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) ने मैदान पर तूफान ही उठा दिया और एक शानदार शतकीय पारी खेली।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी पर्पल नाइटर्स के लिए खेल रहे थे और नंबर-3 पर बैटिंग करने मैदान पर आए थे। यहां उन्होंने 55 बॉल पर 9 चौके और 5 छक्के ठोककर नाबाद 103 रनों की पारी खेली और 187.27 की तूफानी स्ट्राइक रेट से शतक पूरा किया।

Advertisement

गौरतलब है कि अंगकृष रंघुवशी ने साल 2024 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था और तब से उन्होंने इस टूर्नामेंट में 22 मुकाबले खेलकर 29 की औसत और 145 की स्ट्राइक रेट से 463 रन  बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल के बड़े मंच पर अपनी बैटिंग से क्रिकेट के दिग्गजों को ऐसा प्रभावित किया है कि साल 2026 के ऑक्शन में जब उनका नाम सामने आया तो KKR और CSK में बिडिंग वॉर ही हो गई और फिर आखिर में KKR ने उन्हें पूरे 3 करोड़ में खरीदकर अपनी स्क्वाड में जोड़ा। इससे पहले वो 20 लाख रुपये में टीम से जुड़े हुए थे।

ऐसे में अब केकेआर फैंस को यही उम्मीद रहेगी कि 21 साल के अंगकृष रघुवंशी आईपीएल 2026 में कुछ कमाल का प्रदर्शन करें और अपनी टीम को अहम मुकाबलों में जीत दिलाए। बात करें अगर KKR के इंट्रा स्क्वाड मुकाबले की तो इसमें गोल्डन नाइट्स की टीम ने पर्पल नाइट्स को जीत हासिल करने के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे उन्होंने अंगकृष रघुवंशी की शतकीय पारी के दम पर 19.2 ओवर में प्राप्त किया और 6 विकेट से जीत हासिल की।

आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, रामनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सिफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रविंद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुज़राबानी

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार