Kkr intra squad match
Ajinkya Rahane ने मैदान पर उठाया तूफान, KKR के Intra-Squad मैच में 20 गेंदों में ठोक डाली फिफ्टी; देखें VIDEO
Ajinkya Rahana Fifty Video: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम ने बीते सोमवार, 23 मार्च को अपना दूसरा इंट्रा-स्क्वाड मुकाबला (KKR Intra-Squad Match) खेला जहां टीम के कैप्टन अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahana) ने 25 गेंदों पर नाबाद 58 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने महज़ 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना गोल्डन नाइट्स की इनिंग के सातवें ओवर में घटी। पर्पल नाइट्स के लिए यहां रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक गेंदबाज़ी करने आए थे जिन्होंने अपना तीसरा गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया। खास बात ये है कि अजिंक्य रहाणे ऐसी किसी भी गेंद के लिए पहले से तैयार थे और उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ लॉन्ग ऑफ की तरफ छक्का ठोककर स्वैग के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।
Related Cricket News on Kkr intra squad match
-
VIDEO: चीते की तरह दौड़े और फिर लगा दी डाइव, क्या आपने देखा Manish Pandey का ये सुपरमैन…
KKR के दूसरे इंट्रा-स्क्वाड मुकाबले में मनीष पांडे ने कैमरून ग्रीन का एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ...
-
VIDEO: पैरों के बीच से निकली बॉल और फिर हवा में उड़ गए डंडे, क्या आपने देखा Vaibhav…
वैभव अरोड़ा ने KKR के इंट्रा स्क्वाड मुकाबले में एक बेहद ही घातक यॉर्कर डालकर दक्ष कामरा को क्लीन बोल्ड किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ...
-
9 चौके 5 छक्के और 103 रन! KKR के 21 साल के बल्लेबाज़ ने मैदान पर उठाया तूफान,…
IPL 2026 के शुरू होने से पहले KKR के 21 साल के बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी ने KKR के इंट्रा स्क्वाड मुकाबले में तूफानी शतक ठोका है। उन्होंने 55 बॉल में ये कारनामा किया है। ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago