Ajinkya Rahana Fifty Video: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम ने बीते सोमवार, 23 मार्च को अपना दूसरा इंट्रा-स्क्वाड मुकाबला (KKR Intra-Squad Match) खेला जहां टीम के कैप्टन अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahana) ने 25 गेंदों पर नाबाद 58 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने महज़ 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना गोल्डन नाइट्स की इनिंग के सातवें ओवर में घटी। पर्पल नाइट्स के लिए यहां रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक गेंदबाज़ी करने आए थे जिन्होंने अपना तीसरा गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया। खास बात ये है कि अजिंक्य रहाणे ऐसी किसी भी गेंद के लिए पहले से तैयार थे और उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ लॉन्ग ऑफ की तरफ छक्का ठोककर स्वैग के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।
जान लें कि इस प्रैक्टिस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ओपनिंग करने आए थे और उन्होंने 25 गेंदों पर 58 रन ठोकने के बाद वापस पवेलियन लौटने का फैसला किया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि टीम के दूसरे बल्लेबाज़ों को भी बैटिंग करने का मौका मिले। KKR ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।