Angkrish Raghuvanshi Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है जिसके लिए तीन बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) जमकर प्रैक्टिस कर रही है। गौरतलब है कि KKR ने बीते शुक्रवार, 20 मार्च को एक इंट्रा-स्क्वाड मुकाबला खेला है जिसमें टीम के 21 साल के बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) ने मैदान पर तूफान ही उठा दिया और एक शानदार शतकीय पारी खेली।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी पर्पल नाइटर्स के लिए खेल रहे थे और नंबर-3 पर बैटिंग करने मैदान पर आए थे। यहां उन्होंने 55 बॉल पर 9 चौके और 5 छक्के ठोककर नाबाद 103 रनों की पारी खेली और 187.27 की तूफानी स्ट्राइक रेट से शतक पूरा किया।
गौरतलब है कि अंगकृष रंघुवशी ने साल 2024 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था और तब से उन्होंने इस टूर्नामेंट में 22 मुकाबले खेलकर 29 की औसत और 145 की स्ट्राइक रेट से 463 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल के बड़े मंच पर अपनी बैटिंग से क्रिकेट के दिग्गजों को ऐसा प्रभावित किया है कि साल 2026 के ऑक्शन में जब उनका नाम सामने आया तो KKR और CSK में बिडिंग वॉर ही हो गई और फिर आखिर में KKR ने उन्हें पूरे 3 करोड़ में खरीदकर अपनी स्क्वाड में जोड़ा। इससे पहले वो 20 लाख रुपये में टीम से जुड़े हुए थे।