Manish Pandey Catch Video: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम ने बीते सोमवार, 23 मार्च को अपना दूसरा इंट्रा-स्क्वाड मुकाबला खेला जहां कैमरून ग्रीन (Cameron Green) ने गोल्डन नाइट्स की टीम के लिए महज़ 30 गेंदों पर 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली। ये ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जिस तरह से मैदान पर बैटिंग कर रहा था सभी को लगा था कि वो एक तूफानी सेंचुरी ठोकने वाले हैं, लेकिन 36 साल के मनीष पांडे (Manish Pandey) ने ऐसा होने नहीं दिया और एक बेहद ही बवाल कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन लौटने को मजबूर कर दिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना गोल्डन नाइट्स की इनिंग के 14वें ओवर में घटी। पर्पल नाइट्स के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ नवदीप सैनी करने आए थे जिनकी पांचवीं गेंद पर कैमरून ग्रीन ने लॉन्ग ऑफ की तरफ हवाई शॉट खेला। गौर करें कि ये एक फुलटॉस बॉल थी जिसे कैमरून ग्रीन ने अपने बैट से मिडिल नहीं किया था।
ऐसे में होने क्या था, वो बॉल लॉन्ग ऑफ की तरफ गई जहां मनीष पांडे तैनात थे। यहां उन्होंने गेंद को अपने सामने देखकर पहले चीते की तरह दौड़ लगाई और फिर आखिर में डाइव करके सुपरमैन स्टाइल में एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ लिया। KKR ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस कैच का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।