Vaibhav Arora Yorker Video: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के तेज गेंदबाज़ वैभव अरोड़ा (Vaibhav Arora) ने बीते शुक्रवार, 20 मार्च को KKR के इंट्रा-स्क्वाड मुकाबले में गज़ब की गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने एक बेहद ही सटीक यॉर्कर डालकर दाएं हाथ के बल्लेबाज़ दक्ष कामरा (Daksh Kamra) को क्लीन बोल्ड किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, वैभव अरोड़ा का ये यॉर्कर गोल्डन नाइट्स की इनिंग के 19वें ओवर में देखने को मिला। यहां वैभव अरोड़ा ने अपना तीसरा गेंद मिडिल स्टंप को टारगेट करके बेहद ही खतरनाक यॉर्कर फेंका था जो कि गोली की रफ्तार से बल्लेबाज़ी की तरफ गया और उनके दोनों पैरों के बीच से निकलकर सीधा विकेट से टकराया।
बताते चलें कि यहां दक्ष कामरा एक बड़ा शॉट खेलकर बाउंड्री लगाना चाहते थे, लेकिन उनके पास वैभव की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं थी जिस वज़ह से वो बोल्ड होने के बाद सिर झुकाकर पवेलियन की तरफ लौट गए। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। इस इंट्रा-स्क्वाड मुकाबले में वैभव अरोड़ा ने रचिन रविंद्र का भी विकेट झटका जो कि 4 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए।