Rahil Shah Catch, TNPL 2023: तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 का 18वां मुकाबला सिचम मदुरै पैंथर्स और चेपॉक सुपर गिलिज के बीच बीते सोमवार (26 जून) को खेला गया था जिसे सिचम मदुरै पैंथर्स की टीम ने 12 रनों से जीतकर अपने नाम किया। यह मैच भले ही मदुरै पैंथर्स की टीम ने जीता हो, लेकिन इस मुकाबले के दौरान सुर्खियां बटोरने वाले खिलाड़ी बने चेपॉक सुपर गिलिज के अनुभवी 37 वर्षीय गेंदबाज़ राहिल शाह।

Advertisement

राहिल शाह बाएं हाथ के स्पिनर हैं जिन्होंने सिचम मदुरै पैंथर्स के खिलाफ इस मुकाबले में बेहद कंजूसी से गेंदबाज़ी की। राहिल ने 3 ओवर में महज 15 रन देकर एक विकेट झटका। उन्होंने विपक्षी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ सुरेश लोकेश्वर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। यही वजह है अब वह सुर्खियों में हैं।

Advertisement

दरअसल, जब राहिल ने सुरेश लोकेश्वर को आउट किया तब उन्होंने अपनी गेंद पर ही एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा था। यह घटना सिचम मदुरै पैंथर्स की इनिंग के 5वें ओवर में घटी थी। यहां ओवर की पांचवीं गेंद राहिल ने ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर की थी। बल्लेबाज़ घुटने पर बैठकर गेंद पर शॉट मारना चाहता था, लेकिन यहां वह गेंद को सही तरीके से टाइम नहीं कर सके।

बॉल बैट से टकराई और सीधा नॉन स्ट्राइकर की तरफ चली गई। इसके बाद 37 वर्षीय राहिल ने 'उम्र महज एक संख्या है' कहावत को सही साबित किया और अपने दाएं ओर डुबकी लगाते हुए हैरतअंगेज कैच लपक लिया। इस कैच के दम पर चेपॉक सुपर गिलिज को मैच की चौथी सफलता मिली, वहीं लोकेश्वर 10 गेंदों पर महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार