आईपीएल शुरू होने से पहले विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने आपस में ही एक प्रैक्टिस मैच खेला। इस दौरान दो टीमें बनी आरसीबी ए और आरसीबी बी।

Advertisement

आरसीबी ए के कप्तान हर्षल पटेल थे और आरसीबी बी की कमान देवदत्त पडिक्कल को मिली। आरसीबी ए ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। टीम के लिए साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने सबसे ज्यादा 104 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 46 गेंदों का सामना किया और उनके बल्ले से 7 चौके और 10 छक्के निकले।

Advertisement

इसके अलावा विस्फोटक मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 43 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

देवदत्त पडिक्कल की टीम को 213 रनों का लक्ष्य मिला। पडिक्कल की टीम ने इस लक्ष्य को आखिरी गेंद पर 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाकर हासिल कर लिया। पडिक्कल की टीम की ओर से केएस भरत ने सबसे ज्यादा 95 रनों का स्कोर बनाया। उनकी पारी में 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर को होगी। इस दौरान पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला आरसीबी और केकेआर के बीच खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार