भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला (IND vs AFG One-off Test) मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां खेल के पहले दिन एक दिल छूने वाली घटना घटी। दरअसल, इस मुकाबले के दौरान एक अफगानी खिलाड़ी भारतीय विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को अपने हाथों से पानी पिलाता कैमरे में कैद हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये नजारा भारतीय टीम की पहली इनिंग के 77वें ओवर में देखने को मिला। न्यू चंदीगढ़ में काफी गर्मी थी और इसी बीच जैसे ही एक अफगानी खिलाड़ी अपनी टीम के लिए पानी लेकर ग्राउंड पर आया, तभी ऋषभ पंत ने भी उनसे पानी मांग लिया। यहां अफगानी खिलाड़ी ने अपना बड़ा दिल दिखाया और बिना कोई समय गंवाए अपने हाथों से ऋषभ पंत को पानी दिया।
खास बात ये है कि ऋषभ पंत ने हाथों ग्लव्स और सिर में हेलमेट पहन रखा था जिस वज़ह से अफगानी खिलाड़ी ने उनकी पूरी मदद की और अपने हाथ से उन्हें पानी पिलाया। यही वज़ह है फैंस को इस घटना का वीडियो काफी पसंद आ रहा है। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।
बात करें अगर इस मुकाबले की तो खबर लिखे जाने तक दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है और टीम इंडिया ने 88 ओवर में तीन विकेट खोकर 377 रन बना लिए हैं। मैदान पर कैप्टन शुभमन गिल और ऋषभ पंत की जोड़ी मौजूद है। देखें लाइव स्कोर कार्ड
Gentleman’s game
— Bashir Gharwal غروال (@bashir_gharwall) June 6, 2026
#INDvAFG #AFGvIND pic.twitter.com/c6RzLOHnWu
टीमें इस प्रकार हैं
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया खरोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।