Aiden Markram Catch: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 26वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ 38 बॉल पर 60 रनों की तूफानी पारी खेली। शुभमन को ऐसे बैटिंग करते देख एक समय लग रहा था कि वो LSG के होम ग्राउंड पर शतक जड़ने वाले हैं, लेकिन ऐसा होता इससे पहले ही एडेन मार्कराम (Aiden Markram) ने बाउंड्री पर करिश्मा करके दिखाया और एक बवाल कैच पकड़कर शुभमन गिल को वापस पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। एडेन मार्कराम का ये कमाल का कैच गुजरात टाइटंस की इनिंग के 13वें ओवर में देखने को मिला। यहां LSG के लिए आवेश खान अपने कोटे का दूसरा ओवर करने आए थे जिन्होंने पहला ही गेंद शुभमन गिल को ऑफ स्टंप के बाहर एक फुलर गेंद डिलीवर किया था।

Advertisement

गुजरात टाइटंस के कैप्टन शुभमन गिल इस गेंद को अपने बैट से मिडिल करके लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्के के लिए भेजना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने एक जोरदार शॉट खेला। जब ये गेंद गिल के बैट से टकराई तो सभी को ऐसा लगा कि उन्हें एक और छक्का मिलने वाला है, लेकिन तभी फ्रेम में एडेन मार्कराम की एंट्री हुई। वो लॉन्ग ऑन पर पर तैनात थे जहां उन्होंने गेंद को देखकर बाउंड्री के बेहद करीब एक पैर पर खड़े होकर ये कैच लपका। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मेजबान टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने साईं सुदर्शन (56) और शुभमन गिल (60) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन बनाए। दूसरी तरफ LSG के लिए शार्दुल ठाकुर और रवि बिश्नोई सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जिन्होंने 2-2 विकेट चटकाए। कुल मिलाकर अब ये मैच जीतने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 ओवर में 181 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार