महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर रोमांचक अंदाज में जीता। यह सीएसके का पांचवां आईपीएल टाइटल है। IPL 2023 का टूर्नामेंट जीतने की खुशी में माही की टीम ने जमकर सेलिब्रेशन किया और सोशल मीडिया पर चैंपियन टीम से जुड़े कई वीडियो वायरल हुए। इसी बीच अब IPL 2023 फाइनल से जुड़ा सबसे प्यारा वीडियो सामने आया है।

Advertisement

दरअसल, यह वीडियो माही और अजिंक्य रहाणे से जुड़ा है। महज 16 सेंकेड के वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी काफी टेंशन में डगआउट में बैठे नज़र आ रहे हैं, लेकिन इसके बाद जैसे ही आखिरी गेंद पर रविंद्र जडेजा विनिंग बॉउंड्री जड़ते हैं उसके बाद सीएसके के सभी खिलाड़ी खुशी से उछल पड़ते हैं। सीएसके के खिलाड़ी भागकर सेलिब्रेशन करने के लिए मैदान में दौड़ जाते हैं।

Advertisement

ऐसे में डगआउट पूरा खाली हो जाता है, लेकिन अजिंक्य रहाणे भीड़ में कप्तान एमएस धोनी को ढूंढ रहे होते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भागते खिलाड़ियों के बीच रहाणे थाला को खोज रहे हैं और जैसे ही वह उन्हें दिखते हैं यह दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे को गले लगा लेते हैं। यह वीडियो आईपीएल फाइनल के सबसे खूबसूरत वीडियों में से एक है।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने अजिंक्य रहाणे को आईपीएल ऑक्शन 2023 में 50 लाख रुपये में खरीदा था। IPL 2022 में रहाणे का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था और वह पूरे सीजन 7 मैच खेलकर सिर्फ 133 रन ही बना सके थे। हालांकि इसके बावजूद थाला धोनी ने रहाणे पर पूरा भरोसा जताया। आईपीएल 2023 में धोनी की अगुवाई में रहाणे ने सीएसके के लिए 14 मुकाबले खेले जिसके दौरान उन्होंने अपने आईपीएल करियर बेस्ट स्ट्राइक रेट 172.49 से 326 रन ठोके। इस सीजन रहाणे का अलग रूप मैदान पर देखने को मिला जिसका श्रेय वह महेंद्र सिंह धोनी को भी देते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार