दलीप ट्रॉफी 2024 (Duleep Trophy 2024) का पहला मैच इंडिया ए (India A) और इंडिया बी (India B) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के पहले दिन मैदान पर काफी संघर्ष देखने को मिला। इसी बीच इंडिया बी के हरफनमौला खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) जो कि आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का हिस्सा हैं उन्होंने टीम को निराश किया और वो पहली ही बॉल पर क्लीन बोल्ड होकर अपना विकेट खो बैठे।

Advertisement

जी हां, आईपीएल में अपनी बैटिंग और बॉलिंग से धमाल मचाने वाले नीतीश कुमार रेड्डी दलीप ट्रॉफी के पहले मैच की पहली इनिंग में पूरी तरह फ्लॉप हुए। वो India B के लिए एक मुश्किल समय में नंबर-6 पर बैटिंग करने आए थे, लेकिन उनका खेल शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। तेज गेंदबाज़ आकाश दीप ने एक बवाल बॉल के दम पर उन्हें गोल्डन डक पर आउट किया।

Advertisement

ये घटना India B की इनिंग के 36वें ओवर में घटी। एक बॉल पहले ही टीम को ऋषभ पंत के रूप में बड़ा झटका लगा था जिन्हें भी आकाश दीप ने ही आउट किया था। ऐसे में नीतीश कुमार रेड्डी से उम्मीद की जा रही थी कि वो खेल की गति को धीमा करेंगे और मजबूती से मैदान पर खड़े होकर रन बनाएंगे, लेकिन टीम की ये सभी उम्मीदें तब टूटी जब आकाश दीप ने मैदान पर आए नए नवेले बल्लेबाज़ नीतीश कुमार रेड्डी का पहली ही बॉल पर हल्की सी गेंद हिलाकर काम तमाम कर डाला।

ये बॉल इतना शानदार था कि बल्लेबाज़ को आउट होने के बाद कुछ समय के लिए ये यकीन ही नहीं हुआ कि वो आउट हो गए। यही वजह है इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि दलीप ट्रॉफी के लिए मुकाबलों के लिए चार टीमें बनाई गई है जिसमें से एक में नीतीश कुमार रेड्डी को इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि उनमें चयनकर्ताओं को भारतीय टीम का भविष्य दिखता है।

पिछले आईपीएल में इस ऑलराउंडर ने सभी को काफी प्रभावित किया था। उन्होंने सनराइजर्स के लिए 13 मैचों में 33.67 की औसत और 142.92 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे और 3 विकेट भी झटके थे। यही वजह है सभी को उम्मीद थी कि वो दलीप ट्रॉफी में भी अच्छा करेंगे, लेकिन पहली कोशिश में वो ऐसा नहीं कर पाए। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आगे वो अपने प्रदर्शन में बेहतरी कर पाते हैं या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार