Ali Khan Bouncer Video: यूएसए के तेज गेंदबाज़ अली खान (Ali Khan) ने कनाडा सुपर 60 (Canada Super 60) के सेमीफाइनल-1 में एक बेहद खतरनाक बाउंसर फेंकी। उनकी ये बॉल पिच से टकराने के बाद विकेटकीपर के भी हाथ नहीं आई और हवा में उड़ते हुए सीधा बाउंड्री के बाहर गिरी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
ये घटना Toronto Sixers की पारी के 9वें ओवर में देखने को मिली। Mississauga Masters के लिए अली खान अपना दूसरा ओवर करने आए थे जिसकी चौथी गेंद पर उन्होंने कीरोन पोलार्ड को सरप्राइज करने के लिए जोरदार बाउंसर फेंका। उन्होंने काफी ताकत से पिच पर बॉल को पटका था, जो कि विकेटकीपर तक को चमका दे गई और बेहद ही लंबा उछाल लेकर बाउंड्री के बाहर गिरी।
FanCode ने खुद अली खान के बाउंसर का वीडियो अपने एक्स अकाउंट से साझा किया है। आप वो नीचे देख सकते हो। अली की गेंद को अंपायर ने वाइड घोषित किया और इसके साथ विपक्षी टीम को बाई के चार रन भी दिए। यानी अली की अवैध गेंद पर विपक्षी टीम को पूरे 5 रन मिल गए। गौर करें क्रिकेट के नियमों के अनुसार छह रन तभी दिए जाते हैं, तब बॉल बैट से लगकर बाउंड्री के बाहर गिरी हो।
बताते चलें कि ये मुकाबला अली खान के लिए किसी बुरे सपने की तरफ रहा। उन्होंने 2 ओवर में 21.50 की औसत से 43 रन लुटाए। हालांकि इस दौरान उन्होंने 2 विकेट जरूर लिए।
मैच का हाल: Canada Super 60 के सेमीफाइनल-1 में मिसिसॉगा मास्टर्स ने टॉस जीता और टोरंटो सिक्सर्स को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। उन्होंने कीरोन पोलार्ड (16 गेंदों पर 40), एंड्रीस गूस (11 गेंदों पर नाबाद 33 रन) और इमाद वसीम (13 गेंदों पर 26 रन) की पारियों के दम पर 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 130 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में मिसिसॉगा मास्टर्स की टीम अपनी पारी के 10 ओवर में 121 रन ही जोड़ पाई। तो ऐसे टोरंटो सिक्सर्स ने ये मुकाबला 9 रनों से जीता। बताते चलें कि टोरंटो सिक्सर्स ने फाइनल में वैंकूवर किंग्स को भी धूल चटाई और चैंपियन का टाइटल भी जीता।