Alick Athanaze Catch: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 (CPL 2024) का 18वां मुकाबला 18 सितंबर, बुधवार को बारबाडोस रॉयल्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच केनिंग्टन ओवल में खेला गया था। इस मुकाबले में 25 साल के कैरेबियाई खिलाड़ी एलिक एथनाज़ (Alick Athanaze) ने बाउंड्री के करीब एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

एलिक एथनाज का ये कैच एसकेएन पेट्रियट्स की इनिंग के 14वें ओवर में देखने को मिला। बैटिंग टीम के लिए रयान जॉन बल्लेबाज़ी कर रहे थे, वहीं रहकीम कॉर्नवाल बॉलिंक पर थे। यहां रयान जॉन ने कॉर्नवाल की दूसरी बॉल पर एक गगनचुंबी छक्का मारना चाहा। वो आगे बढ़े और उन्होंने जोरदार अंदाज में बल्ला घुमा दिया।

Advertisement

उनके बैट से टकराने के बाद ये बॉल डीप मिड विकेट के ऊपर से बाउंड्री की तरफ गई। यहां बाउंड्री के पास एथनाज तैनात थे। वो गेंद को हवा में देखकर उसके नीचे आए। यहां कैरेबियाई खिलाड़ी ने अपनी चुस्ती दिखाई और पीछे की तरफ कूदकर एक बेहतरन सुपरमैन अंदाज में कैच लपक लिया। यही वजह है फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि एथनाज ने ये कैच लपकने के बाद अपनी टीम के लिए बैटिंग करते हुए 15 बॉल पर 3 चौके की मदद से 22 रन की नाबाद पारी भी खेली। इस मैच में एसकेएन पेट्रियट्स ने 19.1 बॉल का सामना करके सिर्फ 110 रन बनाए थे। जिसके जवाब में बारबाडोस रॉयल्स ने सिर्फ 11.2 ओवर में ये लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से जीत हासिल की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार