भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Test) के बीच नवंबर के महीने में पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) खेली जानी है जिससे पहले मौजूदा समय के ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों ने भारत के अगले क्रिकेट सुपर स्टार का नाम बताया है। स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड समेत कुल 8 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने इसे लेकर अपनी भविष्यवाणी कर दी है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो भारतीय क्रिकेट टीम के अगले सुपर स्टार का नाम बताते नज़र आए। यहां आठ में से छह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने यशस्वी जायसवाल को इंडियन टीम का अगला सुपर स्टार माना।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सवाल सामने आने पर स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, और नाथन लियोन की पसंद यशस्वी जायसवाल थे, वहीं ट्रेविस हेड और कैमरून ग्रीन ने अगले भारतीय सुपर स्टार को चुनते हुए शुभमन गिल का नाम लिया। इसी बीच मार्नस लाबुशेन एकलौते ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने गिल और जायसवाल दोनों का नाम लिया और उन दोनों को ही अगला बड़ा भारतीय खिलाड़ी माना।
Jaiswal & Gill தான் #TeamIndia-வின் அடுத்த Super Stars - Australian Players #BorderGavaskarTrophy #ToughestRivalry #BGTOnStar pic.twitter.com/o4I7FoES3M
— Star Sports Tamil (@StarSportsTamil) September 15, 2024